मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 24 वर्षीय राघवेंद्र घोषी के परिवार को आर्थिक सहायता दी है। कंपनी ने मृतक की पत्नी को सवा दो लाख रुपए प्रदान किए।
कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी मशीन की टक्कर से स्कूटी सवार राघवेंद्र घोषी की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में लोगों में काफी नाराजगी थी।
शव रखकर किया था प्रदर्शन
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सिटी कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी।
बातचीत के बाद मिली आर्थिक सहायता
प्रदर्शन के बाद प्रशासन और BPCL अधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हुई। इसके बाद कंपनी ने मृतक की पत्नी को सवा दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया।
परिजनों ने जताया आभार
आर्थिक सहायता मिलने के बाद परिजनों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
सुरक्षा नियम नहीं माने तो काम रोकने की चेतावनी
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने कहा कि किसी भी आर्थिक सहायता से परिवार के सदस्य की कमी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन यह मदद कठिन समय में सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए। यदि कंपनी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती है, तो BPCL के गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य को रोकने की मांग की जाएगी।
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर…
रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’…
रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से…
रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026…
रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा…
रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के…