बिग बॉस 20 में बयान को लेकर मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की टीम ने मांगी माफी

नई दिल्‍ली
महान मुक्‍केबाज एमसी मैरीकॉम के एक बयान ने हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद उनकी टीम को सोशल मीडिया के जरिये माफी मांगनी पड़ी। छह बार की वर्ल्‍ड चैंपियन मुक्‍केबाज एमसी मैरीकॉम इस समय रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में हिस्‍सा ले रही हैं।

ओलिंपिक मेडलिस्‍ट मैरीकॉम का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिग बॉस 20 में मैरीकॉम के सहभागी काजी तौकीर ने उन भारतीय महिलाओं की तारीफ की, जिन्‍होंने देश का नाम रोशन किया। काजी ने कहा, 'हमारे यहां स्‍पोर्ट्स में कौन-कौन लड़की ने कमाल किया है। सानिया मिर्जा ने अच्‍छा किया। साइना नेहवाल ने बढ़‍िया काम किया।

मैरीकॉम की हुई आलोचना
इस पर मैरीकॉम ने जवाब दिया, 'लेकिन मेरे जैसा कोई हासिल नहीं कर पाया।' मैरीकॉम के इस बयान की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद मुक्‍केबाज की टीम ने माफीनामा पेश किया।

मैरीकॉम की टीम ने पोस्‍ट किया, 'अगर मैरी के शब्‍दों को अन्‍यथा लिया गया, तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं। उनका इरादा दूसरे एथलीट की यात्रा से तुलना या उसे हानी पहुंचाने का नहीं था। मैरी उन प्रत्‍येक एथलीट्स की इज्‍जत करती हैं, जिन्‍होंने भारत का प्रतिनिधित्‍व किया और खेल को अपना दिल व आत्‍मा दी। प्रत्‍येक यात्रा अनोखी है। प्रत्‍येक उपलब्धि मायने रखती है और प्रत्‍येक मेडल भारत को गौरव दिलाता है।'

मैरीकॉम को इस बात का मलाल
बहरहाल, अपनी उपलब्धियों और आकांक्षओं के बीच मैरी ने मणिपुर के हालातों के बारे में बात की और कहा कि उन्‍हें इस बात का मलाल है कि वो राज्‍य के लिए कुछ कर नहीं पाईं। उन्‍होंने कहा, 'मणिपुर की सुरक्षा के लिए मैं कुछ नहीं कर पाईं। मणिपुर में कई प्रजातियां हैं, सभी में एकता होनी चाहिए। हर किसी को शांति और अमन से जीना चाहिए।'

भारतीय मुक्‍केबाज ने आगे कहा, 'मैं क्‍या कर सकती हूं? मैं बेबस हूं। मैं शक्तिशाली व्‍यक्ति नहीं। मैंने देश के लिए बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन राज्‍य के लिए कुछ नहीं कर सकी। मुझे बहुत शर्म आती है।'

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..

देहरादून. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने तीन नए आपराधिक कानूनों के…

1 hour ago

’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

रायपुर: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और महिलाओं को…

1 hour ago

तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रायपुर: जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को…

1 hour ago

महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ…

2 hours ago