चैम्पियंस ट्रॉफी

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल यानि 19 फरवरी से होने वाला है। हाइब्रिड मॉडल में खेला जाना ये टूर्नामेंट पाकिस्तान के तीन शहरों और दुबई में खेला जाएगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। वहीं, इससे पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है उनके बॉलिंग कोच को वापस अपने घर लौटना पड़ा है।

बता दें कि, भारतीय टीम के बॉलिंग कोच साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल है। मोर्केल चैम्पियंस टॉफी शुरू होने से ठीक पहले सोमवार को अपने घर लौट गए है। सूत्रों के मुताबिक मोर्ने मोर्केल फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे है। अब वह कब वापस आएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं है।

चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कल यानि बुधवार को कराची में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम इस टुर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलगी। भारत का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान से होगा और वह अपनी आखिरी मैच न्यूजीलैंड से खेलगी और यह मैच 2 मार्च को होगा।

वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरूआत से पहले ही मेजबान पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कराची के नेशनल स्टेडियम का बताया जा रहा है। वोडियो में देखा जा सकता है नेशनल स्टेडियम की छत पर इस टुर्नामेंट में भाग लेने वाले 7 देश के झंडे लगे हुए है लेकिन भारत का तिरंगा गायब है जिससे फैंस काफी नाराज है। हालांकि, चैनल 4 न्यूज इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

“पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं…ऐसे व्यक्ति का केस क्यों सुने कोर्ट”, रणवीर इलाहाबादिया पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट ?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर RPF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है