दिल्ली

Delhi-NCR के स्कूलों में फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर से बम उड़ाने की धमकी मिली है। पूर्वी दिल्ली के एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल और नोएडा के शिव नादर स्कूल को धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक बम की जानकारी ईमेल के जरिए दी गई है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंची और पूरे कैंपस की तलाशी ली।

बता दें कि, जांच के बाद टीम को कोई संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल, स्कूल मैनेजमेंट ने सभी बच्चों को घर भेज दिया है और स्कूल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। वहीं, नोएडा के स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद फौरन ही बच्चों के अभिभावकों को मेल के जरिए जानकारी दी।

स्कूल मैनेजमेंट ने अभिभावकों को मेल में लिखा कि, “प्रिय माता पिता, आज सुबह प्राप्त एक ईमेल धमकी के कारण, हम अपने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज स्कूल बंद करने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में आपके धैर्य और सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाएगी। आगे के निर्देशों और मंजूरी के लिए सक्षम अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।”

आपको बता दें कि, इससे पहले 6 फरवरी को नोएडा के द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, मयूर स्कूल और स्टेप बाय स्टेप स्कूल को स्पैम ई-मेल द्वार बम की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीमों, फायर ब्रिगेड, बीडीडीएस, और डॉग स्क्वाड द्वारा सभी जगहों की जांच की गई। लेकिन पुलिस को भी आपात्तिजनक नहीं मिला। जिसके बाद कई स्कूलों में जांच पूरी होने के बाद दोबारा कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। वहीं, जब जांच आगे हुई तो पता चला कि एक छात्र ने छुट्टी करवाने के लिए मेल कर दिया था।

ये भी पढ़ें:

सूरजकुंड शिल्प मेले में इस बार होंगे 42 देशों के 648 होंगे प्रतिभागी

सौली गैंगरेप मामले में रॉकी मित्तल ने दर्ज करवाई FIR, बोले- हनीट्रैप में फंसाया

admin

Recent Posts

लाल सागर में फिर हूती का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर को बनाया निशाना; 13 दिन में 8वां जहाज तबाह

नई दिल्ली अमेरिका- ईरान जंग के बीच होर्मुज के साथ-साथ लाल सागर का पानी भी…

7 hours ago

इंदौर में 9 अगस्त को होगा मेगा पौधारोपण अभियान, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

इंदौर  9 अगस्त को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 लाख पौधे रोपे…

7 hours ago

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है।…

7 hours ago

क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मामला…

7 hours ago

MP में सहारा की 75 फाइलें फिर खुलीं, निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने एक्शन में CID

भोपाल   मोटे मुनाफे का लालच देकर आम आदमी के जीवन की गाढ़ी कमाई को ठगने…

7 hours ago

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (05 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बड़ी…

7 hours ago