स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली में बम की धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। राजधानी की छह अलग-अलग जगहों पर बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हो गई हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। इसके बाद हाई कोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं।
इसके अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है।
धमकी की सूचना मिलते ही सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।
15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख रास्तों, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं और धमकी से जुड़े सभी इनपुट की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली PPF (Public Provident Fund) में निवेश करने वालों के लिए अक्टूबर से दिसंबर…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित…
रायपुर: प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की पहल के तहत वाटरशेड विकास को अधिक प्रभावी,…
निशिन श्रीलंका को एकतरफा सेमीफाइनल में 124 रन के अंतर से रौंदते हुए भारतीय टीम…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…