Categories: विदेश

जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 प्रवासियों की मौत; 84 लापता

सना

जिबूती से यमन जा रही एक नाव के डूबने से कम से कम 139 माइग्रेंट्स की मौत हो गई है, जिनमें कम से कम 15 बच्चे शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि 300 से ज्यादा माइग्रेंट्स को ले जा रही यह नाव जिबूती के ओबोक शहर के उत्तर में गुहेरे के पास 8-9 अक्टूबर की रात हादसे का शिकार हो गई. नाव पर 305 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 82 माइग्रेंट्स को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि करीब 84 लोग अब भी लापता हैं। 

जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख एलेक्जेंड्रे कॉइसैक ने कहा, 'हमारी टीमें लोकल अथॉरिटीज के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर इमरजेंसी असिस्टेंस दे रही हैं. यह हादसा इस बात की याद दिलाता है कि आर्थिक अवसरों की तलाश में इस कॉरिडोर से गुजरने वाले माइग्रेंट्स को कितना खतरा उठाना पड़ता है। 

IOM के बयान में कहा गया है कि जिबूती की लोकल अथॉरिटीज सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के साथ ही जीवित बचे माइग्रेंट्स को मेडिकल केयर देने और मृतकों के अंतिम संस्कार का इंतजाम कर रही हैं। 

जानकारी के मुताबिक, ये माइग्रेंट्स यमन जा रहे थे, ताकि अमीर गल्फ देशों तक पहुंच सकें, जबकि खुद यमन के नागरिक अपना देश छोड़कर भाग रहे हैं, क्योंकि वहां 2022 के यूएन-मध्यस्थता वाले युद्धविराम के बाद से सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों और ईरान समर्थित हूतियों के बीच लड़ाई में गंभीर स्तर पर बढ़ गई है। 

News Desk

Recent Posts

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

नई दिल्ली कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के…

3 hours ago

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला…

3 hours ago

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

नई दिल्ली परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने…

4 hours ago

करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति…

4 hours ago

मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की…

4 hours ago