अमेरिका द्वारा घोषित सशर्त सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आए। ईरान के लावन आइलैंड पर बुधवार सुबह एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला सुबह करीब 10 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल या मरने की खबर नहीं है, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे दुश्मन का हमला बताया है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन है, लेकिन यह घटना सीजफायर के तुरंत बाद होने से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।
वहीं, इस बीच खाड़ी देशों में भी हालात गंभीर हो गए हैं। यूएई में कई जगह धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जहां एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही रोक दिया। वहीं कुवैत ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने सुबह से ही ईरान के ड्रोन हमलों को रोकना शुरू कर दिया था। कुछ ड्रोन तेल सुविधाओं, बिजली घरों और पानी के प्लांट को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे कुछ जगहों पर नुकसान भी हुआ है। कुवैत की सेना ने करीब 28 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
दूसरी तरफ बहरीन में भी हमलों का असर देखने को मिला, जहां दो लोग घायल हो गए और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा। राजधानी मनामा में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एक इलाके में धुआं उठता देखा गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि नागरिक सुरक्षा टीमों ने आग पर काबू पा लिया। कुल मिलाकर, सीजफायर के ऐलान के बावजूद क्षेत्र में तनाव कम होने की बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…