सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के सोनीपत में होली के दिन बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद को लेकर देर रात गांव में पड़ोसी ने उन्हें गोली मार दी। बता दें कि, पड़ोसी ने बीती रात तीन राउंड फायर करके सुरेंद्र जवाहरा को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है