हरियाणा में BJP सरकार- 3.0 का एक साल पूराहरियाणा में BJP सरकार- 3.0 का एक साल पूरा

हरियाणा में BJP सरकार- 3.0 का एक साल पूरा

 

हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने अपने पहले वर्ष में जनता से किए गए 217 वादों में से 46 को पूरा कर लिया है। बाकी 158 वादों पर कार्य प्रगति पर है और सरकार का दावा है कि, इस वित्त वर्ष में 90 से अधिक संकल्प पूरे किए जाएंगे

पहली वर्षगांठ के अवसर पर हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका मुख्य केंद्र पंचकूला का इंद्रधनुष ऑडिटोरियम है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत राज्य के केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

CM सैनी ने कहा कि, जनता के प्रति किए गए वादों को पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि, पहले ही साल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और फैसलों को लागू किया गया है। इस अवसर पर राज्य सरकार ग्रामीण आवास योजना-2.0 के करीब नौ हजार लाभार्थियों को आवासीय प्लॉट का अलॉटमेंट लेटर वितरित करेगी।

साथ ही 500 से अधिक फ्लैट भी लाभार्थियों को प्रदान किए जा सकते हैं। पंचायतों को करोड़ों रुपये की ग्रांट भी जारी की जाएगी।

सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए इस मौके पर एक गीत और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। साथ ही, नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद 24,000 युवाओं को ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 17 at 5.02.03 PM

सभी जिला सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने ग्रुप ए और बी में 1,311 उम्मीदवारों को नौकरियों से जोड़ा।
CM ने अपने पहले ही विधानसभासत्र में अनुबंधित कर्मचारियों, तकनीकी शिक्षा, अतिथि संकाय और कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की

इसके साथ ही सभी फसलों के लिए MSP अधिसूचना जारी की गई और किसानों को 48 घंटे के भीतर DBT के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी दी गई। ई-खरीद एप्लीकेशन के जरिए घर बैठे गेट पास बनाने की सुविधा शुरू की गई। पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक देने के साथ ही सत्याग्राहियों की पेंशन राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी गई।

सैनी सरकार ने नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने और बेचने वालों को पांच साल की जेल की सजा देने वाला कानून लागू किया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्ग गज तक की भूमि पर लंबे समय से रिहायशी मकान बनाने वाले परिवारों को जमीन का मालिकाना हक दिया गया।

सभी सरकारी कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी सदस्यता दी गई और ओबीसी उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना के अतिरिक्त 25 लाख रुपये का ऋण गारंटी प्रावधान किया गया। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

शहीद सैनिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। 6वीं से 12वीं कक्षा तक 60,000 रुपये, स्नातक स्तर पर 72,000 रुपये और स्नातकोत्तर स्तर पर 96,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके मनचाहे दिन पर मासिक छुट्टी लेने का अधिकार दिया गया।

खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, डंकी रूट जैसी समस्याओं को समाप्त करने के लिए कानून लागू किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंत्रियों और सांसदों को उनके जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। CM सैनी ने पंचकूला में ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए।
नायब सैनी सरकार ने अपने पहले वर्ष में प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में कई बड़े फैसले और योजनाएं लागू कर जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

46 वादों की पूर्णता और 158 वादों पर प्रगति के साथ, सरकार ने ये संदेश दिया कि, जनता के कल्याण और विकास के लिए उसका दृष्टिकोण निरंतर सक्रिय है।


        
        

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *