झारखंड की राजधानी रांची में बर्ड फ्लू का एक बार फिर मामला सामने आया है। इस बार मोरहाबादी में राम कृष्ण आश्रम द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म-दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, पोल्ट्री फार्म में 770 बत्तखों सहित कुल 920 पक्षियों को मार दिया गया है। इसके साथ ही 4,300 अंडे भी नष्ट कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
जांच में यह पाया गया कि पोल्ट्री फार्म में पाए गए पक्षियों में एच5एन1 (H5N1) वायरस का संक्रमण था। यह वायरस पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक होता है और इससे उनकी मौत भी हो सकती है।
बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) एक संक्रामक रोग है जो पक्षियों में पाया जाता है। यह वायरस संक्रमित पक्षियों के लार, नाक से निकलने वाले बलगम या मल के संपर्क में आने से फैलता है। मनुष्य भी संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से इस बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
बर्ड फ्लू के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और कुछ मामलों में दस्त और उल्टी शामिल हैं। यदि आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…