BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA: नावादा में 'वोट अधिकार यात्रा' में तेजस्वी बोले- “राहुल गांधी होंगे देश के अगले PM”BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA: नावादा में 'वोट अधिकार यात्रा' में तेजस्वी बोले- “राहुल गांधी होंगे देश के अगले PM”

BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA: नावादा में ‘वोट अधिकार यात्रा’ में तेजस्वी बोले- “राहुल गांधी होंगे देश के अगले PM”

बिहार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘वोट अधिकार यात्रा’ (BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA)अब जोर पकड़ रही है।‘वोट अधिकार यात्रा’ अपने तीसरे दिन नवादा जिले में पहुंची। RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कई बड़े बयान दिए और BJP समेत चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, 2029 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के अगले PM होंगे… उन्होंने कहा कि, “अब देश बदलाव चाहता है। राहुल गांधी(BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) देश को नई दिशा देने में सक्षम हैं। हम सब मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे।”

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में चुनाव आयोग(BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, BJP चुनाव आयोग के साथ मिलकर गरीबों और पिछड़ों का वोट छीनने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, ताकि वे वोट न डाल सकें। ये सब एक सुनियोजित योजना के तहत किया जा रहा है

तेजस्वी ने कहा, “इन्हें लगता है कि, बिहार को आसानी से मूर्ख बना लेंगे, लेकिन मोदी जी भूल गए हैं कि हम बिहारी हैं – हमारा बिहार सब पर भारी है।”तेजस्वी यादव(BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) ने अपने अंदाज में कहा, “हम लोग चूना में खैनी की तरह रगड़ देते हैं। चाहे कोई भी जाति, धर्म या वर्ग का हो, अब बिहार बदल रहा है।

हम नया बिहार बनाएंगे जो न्याय, विकास और समानता की राह पर चलेगा।” तेजस्वी (BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) ने कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के लोगों के साथ धोखा किया है।तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को नवादा आने और लोगों को जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “हम राहुल गांधी जी का स्वागत करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं कि वे खुद बिहार आए और यहां की जनता की बात सुनी।

अब समय आ गया है कि, हम NDA सरकार को उखाड़ फेंकें और बदलाव की दिशा में आगे बढ़ें।”सभा में मौजूद राहुल गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया और वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि, अगर उनकी पार्टी को मौका मिला तो राहुल गांधी वोट चोरी(BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) के इस षड्यंत्र का पर्दाफाश करेगी

राहुल गांधी (BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA)ने ये भी कहा कि, सरकार सिर्फ वोट ही नहीं, बल्कि पेंशन, राशन और बाकी जरूरी योजनाओं से भी लोगों के नाम हटा रही है, जिससे आम जनता के अधिकारों पर सीधा हमला है।राहुल गांधी की यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी।

यात्रा (BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA)का उद्देश्य उन लोगों से मिलना है, जिनके नाम SIR की प्रक्रिया में वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि, यात्रा केवल राजनीति नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की मुहिम है।नवादा में बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी (BIHAR VOTE ADHIKAR YATRA) को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। बिहार की सियासत में यात्रा अब तेजी से पकड़ रफ्तार पकड़ रही है… आगे चलकर जनता का ये समर्थन क्या रंग लाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा…

आगे पढ़िए : मनीषा की ‘हत्या’ या ‘आत्महत्या’? परिवार वाले नहीं होने दे रहे अंतिम संस्कार, CBI जांच की कर रहे मांग