बिहार के बगहा से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने बेहद चालाकी से दूध सप्लाई का सहारा लेकर शराब पहुंचाने की कोशिश की। रेहुवा चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक तीन पहिया मालवाहक वाहन को रोका, जो ऊपर से देखने पर पूरी तरह दूध की ट्रे से भरा हुआ लग रहा था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब ट्रे हटाई गई तो नीचे छिपी सच्चाई सामने आ गई।
दूध की ट्रे के नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां छुपाकर रखी गई थीं। तलाशी लेने पर पुलिस ने करीब 35 कार्टन, यानी 302 लीटर से ज्यादा शराब बरामद की। तस्करों का प्लान था कि दूध सप्लाई के नाम पर बिना किसी शक के गली-मोहल्लों तक शराब पहुंचाई जाए।
मौके पर ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सिवान के व्यास प्रसाद और उत्तर प्रदेश के अमर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों इसी तरीके से शराब की डिलीवरी करने निकले थे ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।
बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी कोशिशें लगातार नाकाम हो रही हैं।
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति…
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ…
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉलीवुड में कई फिल्में बड़े बजट, बड़े सितारों और जबरदस्त…
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…