बिहार

BIHAR NEWS: पटना के पारस अस्पताल में दिनदहाड़े मर्डर, पप्पू यादव ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, तेजस्वी ने भी नीतीश सरकार पर लगाया आरोप

BIHAR NEWS:  पप्पू यादव ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग !

 बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों का बेखौफ तांडव देखने को मिला है। मामला राजधानी(BIHAR NEWS) के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पारस अस्पताल के ICU में एक कैदी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कैदी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था और पुलिस सुरक्षा में रखा गया था। लेकिन दोपहर के वक्त करीब 5 की संख्या में बदमाश अस्पताल में दाखिल हुए और ICU में घुसकर, गोलियों चला दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे अस्पताल परिसर को घेर लिया गया। लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं कि, पुलिस सुरक्षा में भर्ती एक कैदी को इतनी आसानी से मार दिया जाना, आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? अस्पताल जैसे हाई-सिक्योरिटी एरिया में बदमाशों का घुस जाना और कैदी को गोलियों से भून देना पुलिस और प्रशासन की नाकामी को साफ दर्शाता है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर मिलते ही पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मौके पर पहुंचे। वे अस्पताल के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर वे भड़क गए और मीडिया के सामने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नीतीश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा

बिहार में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल..

पप्पू यादव ने कहा, “बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब मैं राज्यपाल से मिलकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करूंगा।”

इस हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है उन्होंने कहा, कि  “अपराधियों ने ICU में घुसकर एक मरीज को गोली मारी। क्या बिहार में अब कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है? क्या ये 2005 से पहले वाला दौर लौट आया है?”

तेजस्वी ने कहा, कि “हम पहले भी कह चुके हैं कि बिहार अब देश का क्राइम कैपिटल बन चुका है जब एक कैदी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल के अंदर मारा जा सकता है तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।”

तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU नेता नीरज कुमार ने करारा जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि, “तेजस्वी भतीजा, अपने डैडी-मम्मी से पूछ लो कि 2005 के पहले क्या होता था। उस समय आपके नेता बृज बिहारी प्रसाद को पुलिस अभिरक्षा में ही सरेआम गोलियों से भून दिया गया था।”

नीरज कुमार ने कहा कि पारस अस्पताल एक निजी अस्पताल है। वहां की सिक्योरिटी गार्ड्स की जिम्मेदारी है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति को न घुसने दें। उन्होंने कहा, “जो अपराधी इस कांड को अंजाम देकर फरार हुए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन तेजस्वी जी को बताना चाहिए कि जिन अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण मिलता रहा है, उनका नाम कौन देता था।”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हथकड़ी लगे व्यक्ति का नामांकन कराने वाले तेजस्वी यादव हैं। ऐसे लोग ही अपराधियों को हीरो बना देते हैं। अब जनता समझ चुकी है कि नया रोल मॉडल भी वही लोग हैं जो अपराधियों को बचाने की राजनीति करते हैं।”

इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची है? जिस तरह से दिनदहाड़े एक ICU में हत्या होती है, वे साफ दिखाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। सियासत अपने-अपने हिसाब से बयानबाज़ी कर रही है, लेकिन बिहार की जनता सुरक्षा चाहती है – और उसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है|

आगे पढ़े- https://www.channel4newsindia.com/new-revelation-in-wsj-report-on-air-india-plane-crash/

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

8 hours ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

8 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

8 hours ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

8 hours ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

8 hours ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

8 hours ago