देश

बिहार:राज्य से बाहर पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी, इस वर्ग के छात्रों को मिलेगी छात्रवृति, बस करना होगा यह काम

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, राज्य के सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इन योजनाओं का उद्देश्य छात्रों को उनकी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.

बिहार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाएँ

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने राज्य के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और प्रोत्साहन के लिए कई महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाएँ चलाई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके अध्ययन में मदद मिलती है और समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के समान अवसर मिलते हैं। इन योजनाओं के तहत राज्य में 2023-24 और 2024-25 के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं।

वित्तीय सहायता और लाभार्थियों की संख्या
विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 56 लाख 18 हजार रही, जिनके बीच करीब 619 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 33 लाख 41 हजार विद्यार्थियों को 358 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना
इस योजना के तहत विद्यार्थियों को उनकी उच्च शिक्षा के लिए सहायता दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस योजना से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 2 लाख 10 हजार थी, जिन्हें लगभग 110 करोड़ रुपये की राशि दी गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत लगभग 1 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, और इन विद्यार्थियों को भी वित्तीय सहायता मिल रही है।

मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना
इस योजना के तहत, मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सहायता प्रदान की जाती है। 2023-24 में इस योजना से करीब 1 लाख विद्यार्थियों को लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। वहीं, 2024-25 में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार हो गई है, और इन विद्यार्थियों को 110 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़े :

अनुराग ठाकुर के आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा ‘आरोप साबित करो, मैं इस्तीफा देने को तैयार’

कैबिनेट मंत्री ने बिजली और पानी को लेकर दिया बड़ा आदेश, एक्शन में हरियाणा सरकार

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago