बिहार

Bihar Flood News: नेपाल ने कोसी और गंडक बराज से छोड़ा 10.5 लाख क्यूसेक पानी

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जब नेपाल ने कोसी और गंडक बराज से कुल 10.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा। नेपाल प्रभाग में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश  चलते कोसी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है, जिससे प्रशासन की चिंताएँ बढ़ गई हैं।

कोसी नदी का जलस्तर बीते 24 घंटों में लगभग 4 लाख क्यूसेक बढ़ गया है। नेपाल के बराह क्षेत्र से दोपहर 1 बजे 4 लाख 45 हजार 550 क्यूसेक और कोसी बराज से 5 लाख 21 हजार 455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इस स्थिति से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, कटिहार और भागलपुर जिलों में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।Bihar Flood News

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट जारी किया है। सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं तटबंध के इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में नेपाल प्रभाग में 200 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसके कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।Bihar Flood News

प्रशासन ने माइकिंग के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोसी बराज का डिस्चार्ज पिछले 56 वर्षों में सबसे अधिक हो सकता है।

नेपाल के फतुहा पुल के समीप (लालबकेया) नदी का बांध टूट गया है, जिससे भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए वाहनों का परिचालन भी रोक दिया गया है।

कोसी नदी के जलस्तर में उछाल के कारण सुपौल में नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। लोग तटबंध के इलाकों से पलायन कर रहे हैं, और दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने शनिवार सुबह कोसी बराज से 4 लाख 80 हजार 495 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया है और दोपहर 12 बजे 6 लाख 81 हजार 639 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज की संभावना जताई है।Bihar Flood News

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago