Bihar Election: चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की तारीफ
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election)जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी बड़ी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में मतदान हो सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में कर दी जाएगी। साथ ही, आयोग का कहना है कि, 10 से 12 नवंबर तक चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। इसके बाद साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Bihar Election) ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा कि, बिहार की जनता ही तय करेगी कि वे राज्य का नेतृत्व किसे सौंपना चाहती है। उन्होंने जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि, वे जाति और धर्म से ऊपर उठकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। चिराग ने कहा, “मैं उन सभी लोगों का सम्मान करता हूं जो ईमानदारी से राजनीति में आकर समाज को बेहतर बनाने की सोच रखते हैं।” उन्होंने कहा कि, प्रशांत किशोर की यही सोच है और जो वे दिल से स्वीकार करते हैं।
चिराग पासवान ने बिहार की जनता (Bihar Election) को संबोधित करते हुए कहा कि, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यही है कि, जनता के पास कई विकल्प होते हैं। उन्होंने कहा कि, जिसकी विचारधारा आपको पसंद आए, आप उसका चुनाव करें। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, अगर किसी को ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट‘ की सोच पसंद है, तो वह उस विकल्प को चुने।
इसके साथ ही चिराग ने तेजस्वी यादव की पार्टी RJD पर हमला करते हुए कहा कि, अगर किसी को जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति (Bihar Election) पसंद है, तो वे उसका समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, उनकी खुद की विचारधारा MY यानी महिला और युवा विकास पर आधारित है। अगर जनता को ये सोच पसंद आती है, तो वे उनके साथ आएं। उन्होंने कहा कि, आखिर में फैसला जनता को करना है कि वे किस दिशा में बिहार को ले जाना चाहते हैं।
बिहार की राजनीति (Bihar Election) में MY समीकरण यानी मुसलमान और यादव को RJD के वोट बैंक के रूप में देखा जाता है। लंबे समय से माना जाता है कि RJD इन्हीं दो वर्गों पर आधारित राजनीति करती है। चिराग पासवान ने समीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि, उनकी MY की सोच अलग है, जिसमें वे महिला और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हैं।
चिराग पासवान ने SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष ने ही चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई है, और महाराष्ट्र का उदाहरण दिया था। उसी शिकायत के बाद आयोग ने बिहार (Bihar Election)में वोटर लिस्ट की विशेष जांच का फैसला लिया है।
चिराग ने बताया कि प्रक्रिया का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि, कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदान (Bihar Election) में हिस्सा न ले। अब जब ये प्रक्रिया चल रही है, तो विपक्ष इसे लेकर भी आपत्ति जता रहा है, जो कि सही नहीं है।
बिहार चुनाव (Bihar Election)को लेकर अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। सभी नेता और पार्टियां जनता को अपनी-अपनी विचारधारा से जोड़ने में लगे हैं। चिराग पासवान ने जहां प्रशांत किशोर की तारीफ की, वहीं जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर सही विकल्प चुनें। अब देखना ये होगा कि बिहार की जनता किस दिशा में वोट करती है और अगली सरकार किसकी बनती है।

