रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या में बड़ा खुलासा, दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने दिया था वारदात को अंजाम

लखनऊ: रिटायर्ड IAS अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व IAS अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे के दोनों ड्राइवर समेत 3 लोगों ने उनके घर में लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों में अधिकारी के दोनों ड्राइवर रवि और अखिलेश के साथ तीसरा साथी रंजीत शामिल है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अखिलेश को मुठभेड़ में गोली लगी है। इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने घर में लाखों की ज्वैलरी लूट के इरादे से अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या की थी। इसके बाद वह घर में रखे लॉकर से करीब 50 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए थे। वारदात वाली सुबह, आरोपी रवि गाड़ी में देवेंद्र नाथ दुबे को गोल्फ क्लब लेकर गया था, जबकि दूसरे ड्राइवर अखिलेश ने अपने साथी रंजीत के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

मृतक मोहिनी दुबे ने अखिलेश को देखकर ही घर का गेट खोला था। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अखिलेश ने रंजीत के साथ मिलकर मोहिनी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घर में रखी ज्वैलरी को लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गाजीपुर में कुछ दिन पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या उनके घर पर हुई थी, जिसके चलते मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच पड़ताल शुरू की गई तो तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी अखिलेश ने बताया कि उसने ज्वैलरी और कुछ अन्य सामान एक बैग में करके कुकरैल पुल की झाड़ियों में छुपा दिया था। जिसके चलते पुलिस बैग को रिकवर करने के लिए मौके पर आरोपी के साथ पहुंची। अखिलेश ने उस बैग में एक तमंचा छुपाकर रखा था और अखिलेश ने तुरंत बैग से तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसके चलते एक हेड कांस्टेबल को चोट भी लगी है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी पहले से ही देवेंद्र नाथ दुबे के घर की रेकी कर चुके थे। उन्हें पता था कि घर में कोई नहीं है और लॉकर में ज्वैलरी रखी हुई है।

admin

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

4 minutes ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

2 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

2 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

3 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

6 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

6 hours ago