दिल्ली

दिल्ली वालो को मिली बड़ी राहत, 5 साल में जनवरी से मार्च तक सबसे कम प्रदूषण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए राहत की खबर सामने आई है। बीते पांच साल के दौरान राजधानी में मार्च महीने का सबसे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सबसे अच्छा रहा है, इस दौरान औसत AQI 170 दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि, जनवरी से मार्च तक दिल्ली का AQI 231 दर्ज किया गया जो कि 5 सालों में इस तिमाही के दौरान सबसे कम रहा।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2025 में जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान पिछले 5 वर्षों में वायु गुणवत्ता सबसे अच्छी दर्ज की गई है। जनवरी से मार्च का औसत AQI 231 रहा जबकि साल 2024 में यह 250, साल 2023 में 240, साल 2022 में 241 और साल 2021 में AQI 278 रहा था। सीएक्यूएम के मुताबिक 2025 में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब एक्यूआई 400 के पार गया हो।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि, वायु प्रदूषण (Air Pollution) की रोकथाम, नियंत्रण और कमी लाने और दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रभावी उपायों पर काम कर रहा है। दिल्ली की बीजेपी सरकार वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए अलग-अलग उपायों पर जोर दे रही है। वहीं, इसमें ड्रोन मिस्ट स्प्रिंकलर, आउटडोर एयर प्यूरीफायर और दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना जैसी नई तकनीक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago