Categories: देश

बागेश्वर की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी—₹68.63 करोड़ से बनने वाली नगरीय पेयजल योजना की निविदा जारी..

बागेश्वर। नगरवासियों के लिए पेयजल व्यवस्था को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात सामने आई है। बागेश्वर नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत लगभग ₹68.63 करोड़ की अनुमानित लागत से व्यापक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है।
विश्व बैंक पोषित UeWSP कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा जारी निविदा के माध्यम से बागेश्वर नगर की वर्तमान पेयजल व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ एवं दीर्घकालिक रूप से बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
योजना के तहत Infiltration Well एवं Dry Intake Well, Water Treatment Plant (WTP), पंप हाउस, Clear Water Sump एवं CWR, नई Rising Main, Supply/Feeder Main तथा Distribution System सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि ₹68.63 करोड़ की यह महत्वाकांक्षी योजना बागेश्वर नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लंबे समय से नगर की बढ़ती आबादी और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए एक मजबूत एवं स्थायी पेयजल व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। “हमारा प्रयास है कि बागेश्वर नगर के प्रत्येक परिवार को पर्याप्त, स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध हो। यह योजना वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आने वाले वर्षों में नगर की बढ़ती पेयजल जरूरतों को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया हैl

News Desk

Recent Posts

Jodhpur News: राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, IIT जोधपुर की कैंटीन के ठेकेदार पर केस दर्ज

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…

7 hours ago

Dausa News: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…

7 hours ago

Bharatpur Zila Parishad Election Result: CM भजनलाल के गृह जिले में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP को सिर्फ 9 सीटें; 21 वार्डों में लहराया परचम

भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…

8 hours ago

टोंक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, BJP को करारी शिकस्त! 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, बनेगा कांग्रेस का जिला प्रमुख

टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…

8 hours ago

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…

10 hours ago

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…

10 hours ago