Maharashtra elections
Maharashtra elections : महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा एलान किया है। मुंबई में एंट्री करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल पर शुल्क माफ करने की घोषणा की है। बता दें कि, यह नियम आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।
महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे कहते हैं, “मुंबई में एंट्री के समय, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक लागू था। लगभग 3.5 लाख वाहन ऊपर-नीचे आते-जाते थे। इनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। लोगों को कतारों में लगने वाला समय बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।”Maharashtra elections
मुंबई में एंट्री प्वॉइंट्स के ये पांच टोल बूथ हैं:
1) दहिसर
2) आनंद नगर टोल
3) वैशाली
4) मुलुंड
5) ऐरोली क्रीक ब्रिज
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…