Champions Trophy 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, टीम में शामिल खिलाड़ी ने वनडे से लिया संन्यास

फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। स्टोइनिस चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने टुर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही वनडे से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। वहीं, अब उनके संन्यास के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड में ऑस्ट्रेलिया टीम को रिप्लेस करना होगा।

स्टोइनिस का वनडे करियर

मार्कस स्टोइनिस ने अपने करियर में 71 वनडे खेले। इन मैचों की 64 पारियों में उन्होंने 26.69 की औसत से 1495 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। स्टोइनिस का हाई स्कोर 146* रनों का रहा। वहीं, इसके अलावा 64 पारियों गेंदबाजी करते हुए स्टोइनिस ने 43.12 की औसत से 48 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/16 का रहा।

बता दें कि, 19 फरवरी 2025 से इस टुर्नामेंट की शुरूआत हो रही है और सभी टीम 12 फरवरी तक टीम में कुछ बदलाव कर सकती है। cricket.com.au के हवाले से स्टोइनिस ने वनडे संन्यास के बारे में बात करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना शानदार सफर रहा और मैं हरे और सुनहरे रंग में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं। उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही वक्त है वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले चैप्टर पर फोकस करने के लिए। रॉन (ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और मैंने उनके सपोर्ट की सराहना की है। मैं पाकिस्तान में लड़कों का हौसला बढ़ाऊंगा।”

ये भी पढ़ें:

कभी टॉयलेट साफ करती थी मां, आज करोड़ों की बिजनेस और नेट वर्थ वाली बेटी की कहानी

आखिर क्यों राम ने लक्ष्मण को मृत्युदंड दिया

admin

Recent Posts

पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका! बाबर आजम ने बीच WTC चक्र में ही मानी फाइनल की राह मुश्किल

नई दिल्ली  पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में कल से शुरू होने वाली टेस्ट…

10 hours ago

सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी, मुंबई को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

मुंबई  भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव अब घरेलू…

10 hours ago

म्यांमार में ड्रोन वॉरफेयर ट्रेनिंग का आरोप, अमेरिकी मर्सिनरी ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

  नई दिल्ली अमेरिकी मर्सिनरी (भाड़े के लड़ाके) मैथ्यू वानडाइक ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर…

11 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर BJP का तंज, राम मंदिर जाने की तारीख पर उठाए सवाल

अयोध्या  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या…

11 hours ago