मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

रायपुर: माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 13 सितम्बर 2026 (रविवार) को जिला बेमेतरा के प्रवास पर रहेंगे। जारी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा बेमेतरा के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:10 बजे शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर बेमेतरा हेलीपेड पर आगमन होगा। वहां से कार द्वारा 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा पहुंचेंगे।

बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 12:20 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन/शिलान्यास एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले को लगभग 183.36 करोड़ रुपये लागत के 30 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जी दोपहर 02:05 बजे बेसिक स्कूल मैदान से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे और 02:15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होकर 02:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे । जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

News Desk

Recent Posts

गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

गांधीनगर  गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युम्न वाजा और महिला…

1 hour ago

गुजरात को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, शिक्षा और महिला-बाल विकास मंत्रियों ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

गांधीनगर  गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युम्न वाजा और महिला…

1 hour ago

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दिवाली पर खरीदें या करें इंतजार? जानें निवेश की रणनीति

 नई दिल्ली 'जब घर में पड़ा हो सोना, तो फिर काहे का रोना', भले ही…

2 hours ago

अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन से छिना टी20 रैंकिंग का ताज

नई दिल्ली न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज में बल्ले से धमाल मचा रहे अभिषेक शर्मा…

3 hours ago