Uncategorized

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में रार, AAP कर रही Congress को बाहर करने का प्लान तैयार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हलचल देखने को मिल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनाव से पहले तनातनी देखने को मिल रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि आप INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है जिसके लिए वह दूसरों दलों से बातचीत करेगी। दिल्ली की सीएम आतिशी और आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह इस मुद्दे को लेकर आज दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में भारी नारजगी है जिसको लेकर पार्टी अलायंस से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है। आप का आरोप है कि बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस काम कर रही है। कांग्रेस के नेताओं की तरफ से हो रही लगातार बयानबाजी से आप के नेता नाराज है। वहीं, एक दिन पहले ही आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली यूथ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

बता दें कि, दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कल यानि 25 दिसंबर की शाम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी थी । इस शिकायत में अक्षय ने आरोप लगाया था कि, आम आदमी पार्टी ने अपनी योजनाओं के जरिए लोगों को गुमराह किया है और उनके साथ धोखा किया है।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

15 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago