स्पोर्ट्स

IPL को लेकर आज BCCI की मीटिंग, 15 मई से वापस शुरू होगा IPL 2025?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का टुर्नामेंट रोक दिया गया था। अब ऐसी खबर है कि, टुर्नामेंट का आयोजन 15 मई से वापस शुरू हो सकता है। वहीं, इसकी जानकारी खिलाड़ियों को भी दी जा चुकी है जो कि अपने देश लौट चुके है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कन्फर्म किया है कि आज एक महत्तवपूर्ण बैठक होगी जिसमें वेन्यू सहित सभी पहलुओं पर दोबारा विचार किया जाएगा।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी देशों के प्लेयर्स ने आईपीएल स्थगित होने के बाद भारत छोड़ दिया है, कोई अपने देश लौट चुका है तो कई घूमने के लिए अन्य देश में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट को स्थगित करने का भी बड़ा कारण भी विदेशी प्लेयर्स ही थे, क्योंकि वह इस तनाव की स्थिति में यहां नहीं रुकना चाहते थे। वहीं, अब जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो गया है तो प्लेयर्स को बता दिया गया है कि टूर्नामेंट जल्द शुरू हो सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट कोडस्पोर्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल गुरुवार 15 मई से वापस शुरू हो सकता है, इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को दे दी गई है। वहीं, इसको लेकर आज BCCI की एक महत्वपूर्ण मीटिंग होनी है, जिसमें ईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी स्थिति पर चर्चा करके अंतिम फैसला ले सकते हैं।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, “युद्ध विराम के नए घटनाक्रम के साथ, बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी कल (11 मई) स्थिति पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे। हम टूर्नामेंट के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसे पूरा करने का सर्वोत्तम संभव तरीका तय करेंगे। संघर्ष के समय मूल रूप से तय किए गए आयोजन स्थलों सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा। जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें:

हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सुनी शिकायतें, कई शिकायतों का किया निपटारा

admin

Recent Posts

उदयपुर को CM भजनलाल शर्मा ने दी 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर दौरे के दौरान जिले को 421 करोड़ रुपये…

2 minutes ago

अयोध्या सांसद अवधेश सिंह का बड़ा बयान: “आस्था पर डकैती डालने वाला बचेगा नहीं”

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी संग्राम का…

1 hour ago

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत…

2 hours ago

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा, ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारों पर भड़कीं रज़िया सुल्ताना

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के…

2 hours ago

स्वच्छता की ओर बढ़ रहे ‘मनोहर’ कदम !

दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है।…

3 hours ago

17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, ताइपे ओपन 2026 का खिताब जीतकर बनीं चैंपियन

भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…

3 hours ago