तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने पर BCCI ने जारी किया अपडेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है। वहीं, जसप्रीत बुमारह को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। बता दें कि, इस सीरीज में न्यूजीलैंड का इरादा क्लीन स्वीप करने का है और ऐसे में बुमराह को टीम में नहीं शामिल करना काफी चौकाने वाला है।
वहीं, टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह के इस मैच में नहीं खेलने का कारण बताते हुए कहा कि, “हम जानते हैं कि हमने सीरीज में अच्छा खेल नहीं दिखाया है। वानखेड़े की पिच अच्छी कंडीशन में लग रही है, उम्मीद है कि हम उन्हें जल्दी आउट कर पाएंगे। बुमराह अभी स्वस्थ नहीं हैं, उनकी जगह मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में आए हैं।” दूसरी ओर BCCI ने भी बुमराह के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने अपडेट देकर बताया कि बुमराह वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं, जिसके कारण वो तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…