भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने देश भर की महिला क्रिकेटरों को क्रिसमस से पहले बड़ा तोहफा दिया है। BCCI ने महिला खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की मैच फीस दोगुनी से भी अधिक बढ़ा दी है। वहीं, अब महिला खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के बराबर मैच फीस मिलेगी।
बता दें कि सीनियर महिला खिलाड़ियों की प्रति दिन फीस 20,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है, जबकि रिज़र्व खिलाड़ियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। सीनियर रिज़र्व खिलाड़ियों की प्रति दिन फीस 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। वहीं, जूनियर महिला खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन में शामिल उन्हें ₹25,000 प्रति दिन जबकि, रिज़र्व खिलाड़ी को ₹12,500 प्रति दिन कर दी गई है।
बात अगर टी20 मुकाबलों की करें तो इस फॉर्मेट में सीनियर खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन में शामिल उन्हें ₹25,000 प्रति दिन मिलेगी जबकि,रिज़र्व सीनियर खिलाड़ी को ₹12,500 प्रति दिन मिलेगी। वहीं, जूनियर खिलाड़ी जो प्लेइंग इलेवन में है ₹12,500 प्रति दिन मिलेगा और जूनियर रिज़र्व खिलाड़ी को ₹6,250 प्रति दिन मिलेगा।
बता दें कि, ये प्रस्ताव सोमवार, 22 दिसंबर को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में रखा गया था और इस नए फैसले के तहत महिला घरेलू खिलाड़ी अब पहले की तुलना में 2.5 गुना तक ज्यादा कमाई करेंगी। यह कदम महिला क्रिकेट के लिए एक अहम और सकारात्मक बदलाव माना जा रहा है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…