गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये….

रायपुर: छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ‘मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण सिद्धि स्व सहायता समूह’ की ग्रामीण महिलाओं ने इस गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाएं बनाकर महज कुछ हफ्तों में 1.80 लाख रुपये की बंपर कमाई की है।

​शांति नागवंशी, दसो भारती और रोमा नागवंशी के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से बिना किसी हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किए 52 मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार की थीं। बाजार में आते ही इन पर्यावरण-हितैषी मूर्तियों की भारी मांग देखने को मिली और पूरा स्टॉक हाथों-हाथ बिक गया।

​समूह की सदस्य शांति नागवंशी ने खुशी जताते हुए कहती हैं कि अपनी मेहनत से गढ़ी मूर्तियों की पूजा होते देखना और स्वयं की कमाई हासिल करना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा में करेंगे।

​ सीमित संसाधनों के बीच शुरू हुई तारापुर की इन महिलाओं की यह पहल न केवल पूरे जिले में सराही जा रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दे रही है l

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

23 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

23 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

23 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

23 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

23 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

23 hours ago