उत्तर प्रदेश

Azam Khan: आजम खान की गिरफ्तारी अखिलेश को लगी मिर्ची!

Azam Khan: आजम खान की गिरफ्तारी अखिलेश को लगी मिर्ची!

“सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो खुद एक दिन कुदरत के फैसले की गिरफ्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं…. सब…. सब देख रहे हैं.” ये कहना था उत्तरप्रदेश सरकार के सबसे बड़े सहयोगी और साथी सपा प्रमुख अखिलेश यादव का… वैसे आप उनके इस बयान से समझ ही सकते है कि वो यूपी सरकार के कितने बड़े सहयोगी है…?

वैसे तो…अक्सर देखा जाता है कि, सपा लगातार यूपी सरकार पर हमलावर रहती है तो वही यूपी सरकार के मंत्री और स्वयं सीएम योगी भी विपक्षियों को जवाब देने में पीछे नहीं हटते है…चलिए आपको बता देते है कि अखिलेश का ये बयान आखिर किस मामले पर आया है तो उनका ये बयान आया है आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल भेजे जाने के दुख में…

यहां बड़ी विडम्बना ये है कि… आरोपी को सजा मिलनी चाहिए और पार्टी के बड़े नेताओं को इसका सम्मान करना चाहिए…. लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा है… खैर यहां गौर करने वाली बात ये है कि अभी 54 दिन पहले ही आजम खान जेल से रिहा हुए थे और अब फिर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है…

उनके जेल से निकलने के बाद खुद अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे थे और उनकी मुलाकात भी काफी चर्चा का विषय रही थी…वैसे लगता है कि, आजम खान को जेल से थोड़ा खास लगाव हो गया है, तभी एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे आजम खान पहुंच चुके है…अब मामला क्या है वो भी आपको हम बता देते है

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर में आजम खान और उनके बेटे को पेन कार्ड मामले में जेल भेज दिया गया है. और इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की कड़ी प्रतिक्रिया आई है जिसके बारें में हमने आपको बताया।

अखिलेश यादव ने अपने इस बयान से प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की फोटो लगाई हुई है. दरअसल, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में बड़ा झटका लगा है. रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है. कोर्ट का ये फैसला समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर ही सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के सहारे सरकार पर हमला बोला है.

यह मुकदमा 2019 में विधायक आकाश सक्सेना द्वारा दर्ज करवाया गया था, जिसमें अब्दुल्ला आजम पर दो अलग-अलग जन्म तिथियों के आधार पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप था. आजम खान भी इस मुकदमे में आरोपी थे. फैसला आने के बाद शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने इसे सत्य की जीत बताया. कोर्ट के इस निर्णय से पिता-पुत्र दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर सपा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर सकती है.

इससे पहले सोमवार को ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम का आरोप लगाते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसकी सरकार हर तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. संविधान और कानून का शासन खत्म हो गया. बीजेपी की नीयत में खोट है. वह लोकतंत्र को बंधक बनाकर शासन करना चाहती है. बीजेपी सत्ता और शासन तंत्र का दुरुपयोग कर रही है. बीजेपी सरकार में फर्जी मुठभेड़ के साथ खुलेआम सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाली भाषणबाजी की जा रही है.

admin

Recent Posts

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

13 hours ago

कोहरा या बारिश नहीं! जानिए किन वजहों से सबसे ज्यादा लेट होती हैं ट्रेनें

नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है…

13 hours ago

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के…

13 hours ago

मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर थमने से मानसून…

13 hours ago

CG में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य पुरस्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार…

13 hours ago

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की…

13 hours ago