Uncategorized

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, हिंदुओं के समर्थन में उठ रही आवाज

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमलों और अत्याचारों के खिलाफ उठी आवाज आज एक अहम मोड़ पर है। इस्कॉन के पुजारी और हिंदुओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की अदालत में हो रही है।

चिन्मय कृष्ण दास, जो इस्कॉन से जुड़े हुए हैं, पिछले हफ्ते बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। उन पर देशद्रोह का आरोप लगा है, और आज अदालत ये तय करेगी कि उन्हें जमानत दी जाए या वे पुलिस हिरासत में ही रहें।

चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें चटगांव के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। जहां अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और उन्हें जेल भेज दिया था। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है।

 

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

1 day ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 days ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 days ago