CM रेखा गुप्ता को आतिशी ने लिखी चिट्ठी, कहा- महिला दिवस में अब सिर्फ एक दिन बाकी है

दिल्ली की पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में महिला समृद्धि योजना को लेकर कहा है। उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि, महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। महिला दिवस में अब सिर्फ एक दिन रह गया है।

आतिशी ने लिखा कि, “मुझे उम्मीद है 8 मार्च (महिला दिवस) के दिन दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रु उनके खाते में आने का मैसेज आएगा।” उन्होंने आगे कहा कि, “आपको याद दिलाना चाह‌ती हूं कि 31 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि बीजेपी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना पास होगी। महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। ”

आतिशी ने चिट्ठी में लिखा है कि, “पीएम मोदी ने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ लें ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि 8 मार्च से उनके अकाउंट में पहली किश्त आनी शुरू हो जाएगी, जैसा कि बीजेपी ने वादा किया था।”

ये भी पढ़ें:

Women’s Day: पीएम मोदी ढाई लाख महिलाओं को देंगे वित्तीय मदद

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

4 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

4 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

4 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

7 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

8 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

8 hours ago