एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

आइची-नागोया
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से करारी शिकस्त दी। एशियन गेम्स के इतिहास में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने पदक जीता है। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को श्रीलंका से और बांग्लादेश को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आज ही भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला खेला जाना है।

मुश्किल में घिरी टीम को कप्तान फातिमा सना ने उबारा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 12वें ओवर तक महज 67 रन पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे नाजुक मोड़ पर कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला और महज 30 गेंदों में 45 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। फातिमा के अलावा गुल फिरोजा ने 23 गेंदों में 31 रन और आलिया रियाज ने 25 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर और ऋतु मोनी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

उम-ए-हानी की फिरकी में उलझा बांग्लादेश
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 20 रन के स्कोर तक उसके 3 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कप्तान निगार सुल्ताना (25) और शर्मीन अख्तर (46) ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन बढ़ती रन गति के दबाव के आगे पूरी टीम पस्त हो गई।

पाकिस्तान की ऑफ-स्पिनर उम-ए-हानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और बांग्लादेशी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सका। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में यह पाकिस्तान का कुल मिलाकर दूसरा पदक है।

News Desk

Recent Posts

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे वक्त से शोबिज से दूर हैं. 2025 में उन्होंने स्टेज…

1 hour ago

इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

आइची-नागोया आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया…

1 hour ago

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक…

2 hours ago

भारत-जापान T20 मैच में अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक, पहली गेंद पर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली जापान के साणो में टाइफून दुजुआन और तेज बारिश के खलल के बाद…

2 hours ago

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट…

2 hours ago