एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

 नई दिल्‍ली
 भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्‍स 2026 में सोमवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 3-0 से मात दी। भारतीय टीम ने ईरान के खिलाफ मिली शिकस्‍त के बाद दमदार कमबैक किया। अब भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ग्रुप-एफ में शीर्ष पर पहुंच गई है।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 3-0 से मात देकर क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। बता दें कि भारतीय पुरुष टीम की तरफ से हरमीत देसाई ने पहले सिंगल्‍स मैच में खान मोहम्‍मद को 11-4, 11-3 और 11-5 से मात दी। इसके बाद साथियान गनाशेखरन ने अब्‍बास खान को सीधे सेटों में 11-1, 11-8 और 11-9 से पटखनी दी।

भारतीय पैडलर्स का दमदार प्रदर्शन
पायस जैन ने पुरुषों की तरफ से खान मोहम्‍मद को 11-2, 11-5 और 11-7 से मात देकर पाकिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। याद दिला दें कि भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंडोनेशिया को मात देकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इसके बाद उसे ईरान से शिकस्‍त मिली थी।

बहरहाल, पाकिस्‍तान को मात देकर भारतीय टीम ग्रुप-एफ में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में पांच अंक हैं। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था।

भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन
स्‍काई हॉल में इंडोनेशिया और सिंगापुर को मात देने के बाद भारत ने पाकिस्‍तान को अपने निशाने पर लिया। सुतीर्थ मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से मात दी। सुतीर्थ ने केवल 10 मिनट में मात दी।

17 साल के सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को सीधे गेमों में 11-6, 11-7, 11-5 से पटखनी दी। श्रीजा अकुला ने 11 मिनट के अंदर फातिमा खान को मात देकर पाकिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। अकुला ने 11-4, 11-4, 11-5 से मात देकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की।

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में…

10 hours ago

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ…

10 hours ago

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

रायपुर: जब सुबह की शुरुआत पानी जुटाने की चिंता से न होकर एक नए आत्मविश्वास…

11 hours ago

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी…

11 hours ago

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

रायपुर: ​राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियां किस प्रकार जमीनी स्तर पर आम नागरिकों के जीवन…

11 hours ago

’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों…

11 hours ago