LPG सिलेंडर के घर पर आते ही बच्चों ने दादा का किया फूलों से स्वागत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे है और खुश भी है। वीडियों एक पल जो साधारण सा है लेकिन उसमें खुशी का माहौल साफ दिख रहा है। जैसे ही दादा जी गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचते हैं, बच्चे खुशी से उछल पड़ते हैं। कोई डांस करने लगता है तो कोई फूल लेकर उनका स्वागत करता है।

https://www.instagram.com/reel/DWApoxND3jo/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं, ऐसा लगता है जैसे सिलेंडर आने से घर में जश्न का माहौल बन गया है इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स ने अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। एक यूजर ने लिखा कि हम अक्सर उन चीजों की अहमियत भूल जाते हैं जो हमारी रोज की जिंदगी का हिस्सा होती हैं। लेकिन किसी परिवार के लिए वही चीज सुकून और राहत का कारण बन जाती है।

वायरल वीडियो में बच्चों का यह मासूम स्वागत बताता है कि असली खुशी बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में छिपी होती है। बता दें कि, इस वायरल वीडियो को मौजूदा गैस किल्लत से जोड़कर भी देखा जा रहा है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अभी तक ये भी नहीं पता कि वायरल वीडियो कहां का है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पंजाब का हो सकता है, मगर इस बात को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

By admin