बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन आज इन कयासों पर विराम लग गया है. दरअसल, अरविंदर सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, तीन बार के विधायक रहे नसीब सिंह और नीरज बैसोया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है.

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था. उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर लवली ने कहा था मैंने पहले भी स्पष्ट किया और मैंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में भी कहा था कि अगर मैं कहीं शामिल होना चाहता हूं तो मुझे एक लाइन का इस्तीफा लिखने से कौन रोक रहा था. मैंने इस्तीफे में कारण इसलिए लिखे कि शायद उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए. जिस तरह से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, उससे अगर पीड़ा ना होती तो क्यों पद छोड़ते. मुझे थोड़ी पार्टी से बाहर निकाला जा रहा था.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

13 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago