पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल !

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। ये अटकलें इसलिए लग रही हैं क्योंकि पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से राज्यसभा के मौजूदा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी या फिर केजरीवाल की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। और इन अटकलों का खंडन भी किया गया है। लेकिन ऐसे कयास लग रहे हैं कि संजीव आरोड़ा की जगह केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के 10 जनवरी को निधन के बाद खाली हो गई थी। वहीं केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा,

पंजाबी किसी बाहरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे: बाजवा

100 फीसदी ऐसा होगा। पहले केजरीवाल गुरप्रीत की सीट के जरिए आना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि पंजाब में इसपर बड़ी प्रतिक्रिया होगी और पंजाबी किसी बाहरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे में उन्होंने कदम वापस लिए। अरोड़ा साहब वाली जानकारी में बहुत हद तक सच्चाई हो सकती है।

उपचुनाव के बाद मान कैबिनेट में फेरबदल की उम्मीद

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिर आम आदमी पार्टी आलाकमान ने 61 साल को अरोड़ा को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुना है। खबर है कि केजरीवाल ने नई दिल्ली में अरोड़ा से मुलाकात भी की है और उपचुनाव लड़ने के लिए कहा है। खबरें ये भी हैं कि उन्हें राज्य सरकार में अहम पद देने का भी भरोसा जताया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद से ही पंजाब सरकार में फेरबदल की अटकलें जारी हैं। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में उपचुनाव के बाद फेरबदल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पंजाब से आप के 6 और राज्यसभा सांसदों ने भी केजरीवाल को अपनी सीट की पेशकश की है। लेकिन अब ऐसी अटकलें हैं कि केजरीवाल अरोड़ा की जगह ऊपरी सदन में जाने वाले। बता दें कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट भाजपा के पूर्व दो बार के सांसद, परवेश वर्मा से लगभग 1,200 वोटों के कम अंतर से हार गए। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। केजरीवाल 2013 से नई दिल्ली सीट पर काबिज़ थे। अब ये सीट उनके हाथ से निकल गई है। AAP के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

8 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

8 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

11 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

11 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago