अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। बताया जा रहा है कि, यह बैठक आज सुबह 11.30 बजे होगी। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में चुनाव के नतीजों से पहले ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है।

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आप के सात विधायकों को 15-15 करोड़ की पेशकश के फोन आने लगे है। बता दें कि, आप सुप्रीमो ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कुछ एजेंसी दिखा रही है कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि, दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास आ गए है कि पार्टी छोड़कर आने पर उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा और साथ ही 15-15 करोड़ रुपए देने का दावा किया है।

केजरीवाल ने X पर लिखा कि अगर इनकी पार्टी की 55 से अधिक सीटें आ रहीं हैं, तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? केजरीवाल आरोप लगाते हैं कि एग्जिट पोल के सर्वे फर्जी हैं और उनके सहारे माहौल बनाकर उम्मीदवारों को तोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

Delhi-NCR के स्कूलों में फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

मौलाना पर चढ़ा भगवा रंग ! ‘BJP हमारे लिए अछूत नहीं…

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है