दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले किरायेदारों को मुफ्त पानी और बिजली देने का एलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव के बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो हम इस योजना को लाएंगे जिससे किरायेदारों को भी यह सुविधा मिलेगी। इस योजना से पूर्वांचली समाज को बड़ा लाभ मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आम आदमी पार्टी के ऊपर बनी बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ को आज आईटीओ पर दिखाया जाना था। दिल्ली पुलिस ने इसकी स्क्रीनिंग रोक दी। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। यह पत्रकारों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। बीजेपी डरी हुई है, AAP पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से रोक दी गई. डॉक्यूमेंट्री में यह दिखाया जाना था कि कैसे AAP ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया. प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती।’
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…