टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Daryl Mitchell से माफी मांगने की जरूरत नहीं थी। बताए कि विश्व कप 2026 के फाइनल में मिचेल ने अर्शदीप की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। इसके बाद अर्शदीप ने उन्हें रन आउट करने के लिए थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स पर लगने की बजाय मिचेल की जांघ पर लग गई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बहस भी हुई।
गंभीर ने कहा कि देश के लिए खेलते समय आक्रामकता स्वाभाविक है और ऐसे रिएक्शन आम बात हैं। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप ने मिचेल से माफी मांग ली थी। इस घटना के लिए International Cricket Council ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया है।
गंभीर ने एएनआई पॉडकास्ट पर कहा “आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आक्रामक होना स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यहां तक कि अगर आप गेंद वापस फेंकते हैं, तो वह भी पूरी तरह से ठीक है। दुनिया का कोई भी गेंदबाज दो छक्के खाना नहीं चाहता, और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह की प्रतिक्रिया देखना चाहता हूं। अगर अर्शदीप ने डैरिल मिशेल से माफी नहीं भी मांगी होती, तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं होती,”
उन्होंने आगे कहा कि, “माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने माफी मांग ली, यह अच्छी बात है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। आपका काम सिर्फ अपने देश के लिए मैच जीतना होता है।”
