जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना के हाथ लगी बड़ी कामयाबीFile Photo

जम्मू-कश्मीर के शोपिया जिले के बसकुचन इमामसाहिब क्षेत्र से दो लश्कर-ए-तैयाब के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और भारतीय सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, विशेष सूचना के आधार पर शोपियां के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG), 44RR और 178 बटालियन सीआरपीएफ ने बसकुचन में एक घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और पास के एक बाग में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की तो दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने सरेंडर कर दिया।

बता दें कि, आतंकियों के पास से 2 AK-56 राइफल, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39mm), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच, 5400 रुपये कैश,1 मोबाइल फोन, 1 स्मार्टवॉच, 2 बिस्किट पैकेट,1 आधार कार्ड मिला है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है