जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। वहीं, खबर सामने आ रही है कि, जम्मू-कश्मीर पुलिस और आतंकवादियों के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हो गई है और ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियो को घेर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कठुआ जिले के दूर-दराज के रामकोट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। वहीं, जिसके बाद में मुठभेड़ हुई है उस जगह पर सुरक्षाबलों को भेजा गया है। पिछले नौ दिनों में कठुआ में ये तीसरी मुठभेड़ है। बता दें कि जुथाना में एंटी टेरर ऑपरेशन का सोमवार को 9वां दिन है। 3 आतंकवादी अभी-भी फरार हैं। इनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मीडिया क्लब जींद ने किया पत्रिका वितरण समारोह का आयोजन

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है