Uncategorized

अमरोहा में पहले बिरायनी और अब छुआरों को लेकर बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के फैजगंज गांव में एक शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक हिंसा में बदल गया। 31 मार्च की शाम गांव में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मेहमानों की भीड़ थी और बारात भी धूमधाम से पहुंची थी। लेकिन छुआरों को लेकर शुरू हुई छोटी सी कहासुनी ने बड़ा झगड़ा ले लिया।

आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवक अचानक गुस्से में आ गए और बारात में आए लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल लोगों में एक शख्स, उनके पिता, चाचा और छोटा भाई शामिल हैं, जिनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने शिकायत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है।

ग्राम नूरपुर तुकलाबाद के रहने वाले मोहम्मद शारूख शादी में शामिल थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे गाली-गलौज होने लगी थी। इसी के बाद गांव के हमलावरों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दबंगों ने परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में पीड़ित, उनके पिता, चाचा और छोटे भाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डिडौली थाना पुलिस को शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

1 hour ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago