Amit Shah: खैरागढ़ में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- ‘मोदी को पीएम बनाया तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करवा देंगे’

Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ दौरे पर हैं. जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंच पर मौजूद रहे. उन्होंने राजनांदगांव प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार किया. बता दें कि संतोष पांडेय का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव के प्रत्याशी भूपेश बघेल से है. अमित शाह इस सभा के माध्यम से मोदी की गारंटी को जनता तक पहुंचाने का प्रयास भी किया.

सभी माताओं को प्रणाम कर किया संबोधन की शुरुआत:
इस संबोधन की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने मां बमलेश्वरी, मां दंतेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी को प्रणाम करते हुए संबोधन का शुरुआत किए. और अंबेडकर जयंती पर संविधान का स्मरण करते हुए आदिवासी पिछड़े वर्ग गरीब के लिए योगदान को याद दिलाया.

आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे: शाह
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज भी झूठ बोलने का काम करती है. लेकिन पीएम मोदी जी संविधान बदल देंगे और मोदी जी आरक्षण खत्म कर देंगे. जब तक भाजपा सरकार है तब तक आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे. अगर कांग्रेस खत्म करना भी चाहे तो भाजपा आरक्षण कभी खत्म नहीं करने देगी.

मोदी जीते तो नक्सलवाद से मुक्त करवा देंगे: शाह
गृह मंत्री ने कहा कि संतोष पांडेय और भूपेश बघेल के बीच मुकाबला है. भूपेश बघेल का 5 साल भ्रष्टाचार करने के बाद भी पेट नहीं भरा है. इनको फिर से एक बार घर भेजने का काम करें. और संतोष पांडे को जिताया जाए. उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाया गया तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करवा देंगे.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

55 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago