Uncategorized

जंग के बीच भारत से इस देश ने निभाई दोस्ती, इस रास्ते से भेजा लाखों बैरल तेल

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में भारत के लिए राहत की खबर आई है। सऊदी अरब ने अब रेड सी (Red Sea) के रास्ते भारत को कच्चा तेल भेजना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब के यानबु पोर्ट से कई टैंकर तेल लेकर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।

Kepler की रिपोर्ट के अनुसार इस समय चार बड़े टैंकर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 60 लाख बैरल तेल है। महीने के अंत तक 90 लाख से 1 करोड़ बैरल अतिरिक्त तेल की उम्मीद है। आम तौर पर दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। भारत भी खाड़ी देशों से ज्यादातर तेल इसी रास्ते से मंगाता है, लेकिन ईरान की ओर से जहाजों पर हमलों की वजह से यह मार्ग अब सुरक्षित नहीं रहा।

नया रास्ता और उसकी सीमाएं

सऊदी अरब का वैकल्पिक रास्ता यह है कि तेल को पहले 1200 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए यानबु पोर्ट तक लाया जाए और फिर टैंकर के जरिए भारत भेजा जाए। हालांकि इस रास्ते की अपनी सीमाएं भी हैं। पाइपलाइन की क्षमता कम है, इसलिए उतना तेल नहीं भेजा जा सकता जितना होर्मुज के रास्ते से भेजा जाता है।

सुरक्षा का खतरा

ईरान में युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा बाब अल-मंडेब के पास भी खतरा बना हुआ है। यहां हूती विद्रोहियों ने पहले जहाजों पर हमले किए हैं। ऐसे में रेड सी का रास्ता भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

फिर भी मौजूदा हालात में यह कदम भारत के लिए राहत देने वाला है। इससे तेल की सप्लाई जारी रहेगी और ऊर्जा संकट कम होगा। इस बीच अमेरिका ने 17 मार्च 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों पर बमबारी की है, ताकि इस मार्ग पर ईरान के नियंत्रण को कमजोर किया जा सके।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago