दिल्ली वालों को एक बार फिर गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। रात के समय भी तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया, जिसकी वजह से लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 11 और 12 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, सफदरजंग इलाके में रात का तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। लोधी रोड, अयानगर, पालम और रिज जैसे इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। इसी कारण दिल्ली-NCR में उमस लगातार बढ़ रही है।
हालांकि सोमवार सुबह तक कहीं बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मंगलवार को भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 27 डिग्री रह सकता है।
वहीं दिल्ली की हवा फिलहाल बहुत खराब नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 117 दर्ज किया गया है, जिसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।
नई दिल्ली लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना से उसी तरह की विदाई ली, जैसी दर्शकों को…
'फिर मुलाकात होगी कभी…' नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका हर चाहने वाला यही…
जयपुर: राजस्थान में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस…
नई दिल्ली इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. IMC…
जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…
जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…