हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के दौरान कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की है।
वरुण चौधरी ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए दावा किया कि कुछ कांग्रेस विधायकों को फोन कर राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने के लिए कहा गया था। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया।
इन दो सीटों के लिए बीजेपी की ओर से संजय भाटिया, कांग्रेस की ओर से करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी दूसरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल का समर्थन कर रही है। नांदल पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा और बीजेपी के विधायक कृष्णा गहलावत, मूलचंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने युद्ध…
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर…
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ सा है। दिल्ली में बीते रविवार…
सोमवार, 16 मार्च को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट…
मीरपुर (ढाका) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 15 मार्च को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच…
नई दिल्ली में रविवार यानि 15 मार्च को बीसीसीआई का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह हुआ।…