देश

अमेरिका की नाराज़गी पर भारतीय विदेश मंत्री का जवाब, रूसी मीडिया से बोले भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, “भारत नहीं, चीन है रूस से तेल का सबसे बड़ा खरीदार”

अमेरिका की नाराज़गी पर भारतीय विदेश मंत्री का जवाब

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। ये दौरा उस समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाया है। इसी के साथ अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया है कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे अप्रत्यक्ष तौर पर रूस को फायदा मिल रहा है और ये यूक्रेन युद्ध को लंबे समय तक चलने में मदद कर रहा है।

रूस में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के इस आरोप का करारा जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि, भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार नहीं है, बल्कि चीन है। साथ ही कहा कि एलएनजी का सबसे बड़ा खरीदार भारत नहीं बल्कि यूरोपीय संघ है। अमेरिका लंबे समय से भारत पर दबाव डाल रहा है कि वो रूस से तेल खरीदना बंद करे

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए। उनका मानना था कि, रूस से तेल और गैस की खरीद बंद कर देने से रूस आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा और युद्ध रोकने पर मजबूर हो जाएगा लेकिन भारत ने शुरुआत से ही साफ कहा है कि वो अपने राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं करेगा

भारत की ऊर्जा जरूरतें बहुत बड़ी हैं और सस्ते दाम पर तेल खरीदना उसके लिए ज़रूरी है। भारत ने ये भी कहा कि, ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए रूस से तेल खरीदना जरूरी है।

जयशंकर ने रूस में कहा, “हम उस देश में से एक हैं, जिसे अमेरिका हमेशा कहता रहा है कि, हमें वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए कदम उठाने चाहिए। इसमें रूस से तेल खरीदना भी शामिल है। इसलिए जब वही देश हमें तेल खरीदने पर धमकी देता है तो ये अजीब लगता है।” उन्होंने कहा: रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार भारत नहीं बल्कि चीन है।

एलएनजी का सबसे बड़ा खरीदार भारत नहीं बल्कि यूरोपीय संघ है। 2022 के बाद रूस के साथ व्यापार में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भारत की नहीं बल्कि कुछ दूसरे देशों की हुई है। चीन और यूरोपीय देश रूस से कहीं ज्यादा ऊर्जा खरीदते हैं।

वही भारत ने ये भी सवाल उठाया कि, अमेरिका खुद रूस के साथ व्यापार करता है और कुछ मामलों में सहयोग भी बढ़ाता है, लेकिन भारत पर आरोप लगाता है। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और कहा था कि अमेरिका और रूस के बीच व्यापार बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ वही ट्रंप भारत को रूस से तेल खरीदने पर सजा देने की बात करते हैं। ये अमेरिका की दोहरी नीति को दिखाता है। साथ ही कहा है कि वो अमेरिका की इस नीति से हैरान है। जयशंकर ने कहा कि, भारत अमेरिका से भी बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है और ये खरीद लगातार बढ़ रही है। तो फिर सिर्फ रूस से तेल खरीदने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है।

अमेरिका ने भारत पर जो 50% टैरिफ लगाया है, उसका असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर पड़ सकता है। अमेरिका ने पहले 25% पारस्परिक शुल्क लगाया और फिर रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क जोड़ दिया। इससे भारत के लिए अमेरिकी बाजार में सामान बेचना महंगा हो गया है।

भारत ने इसे अनुचित बताया है और कहा है कि ये विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ है। अगर ये विवाद लंबा चला तो भारत और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

एस. जयशंकर ने कहा कि, भारत राष्ट्रीय हितों में ही निर्णय लेता है। उन्होंने दुनिया को ये संदेश दिया है कि भारत किसी दबाव में आकर निर्णय नहीं करेगा। ये विवाद आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गहरा असर डाल सकता है। लेकिन एक बात साफ है – भारत अपनी संप्रभुता और हितों के साथ समझौता नहीं करेगा।

admin

Recent Posts

लाल सागर में फिर हूती का हमला, सऊदी अरब के तेल टैंकर को बनाया निशाना; 13 दिन में 8वां जहाज तबाह

नई दिल्ली अमेरिका- ईरान जंग के बीच होर्मुज के साथ-साथ लाल सागर का पानी भी…

4 hours ago

इंदौर में 9 अगस्त को होगा मेगा पौधारोपण अभियान, एक ही दिन में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

इंदौर  9 अगस्त को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 लाख पौधे रोपे…

4 hours ago

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में आज मूसलाधार बारिश; 18% कम बरसात से 43 जिले प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिलहाल मानसूनी बारिश पर ब्रैक लगा हुआ है।…

4 hours ago

क्या है Safe Harbour? सरकार ने हटाया तो Facebook-Instagram की बढ़ जाएंगी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने का मामला…

4 hours ago

MP में सहारा की 75 फाइलें फिर खुलीं, निवेशकों का फंसा पैसा लौटाने एक्शन में CID

भोपाल   मोटे मुनाफे का लालच देकर आम आदमी के जीवन की गाढ़ी कमाई को ठगने…

4 hours ago

नितिन गडकरी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इथेनॉल से जुड़े अपमानजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

मुंबई  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार (05 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बड़ी…

4 hours ago