दिल्ली

अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पुलिस को दिखाई ‘दादागिरी’, बोला- पापा विधायक हैं, कैसे काट दोगे चालान

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक के बेटे पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। पुलिस ने जब कार्रवाई के लिए रोका तो उसने कहा कि, हमारे पापा विधायक हैं, ऐसे कैसे चालान काट दोगे। दरअसल पुलिस ने आप विधायक के बेटे को रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर रोका था और उससे लाइसेंस और RC की मांग की ।

आप विधायक के बेटे ने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को फोन किया और कहा कि अब्बू जी SHO साहेब तानाशाही कर रहे। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि हम कौन सी तानाशाही कर रहे। पुलिस ने विधायक के बेटे से आगे कहा कि चालान होगा। वहीं, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ओखला विधायक के बेटे की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन को लेकर बाइक पर एक्शन हुआ है। जब यह कार्रवाई हुई तो विधायक के बेटे ने पुलिस से बहस भी हुई। वीडियो में दिख रहा है कि, पुलिस ने कहा कि, बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ है और इसका चालान होता है। इस स्टार्ट करके दिखाइये। इस पर उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि, पुलिस तानाशाही कर रही है।आप का झंडा लगा है इसलिए इन्होंने रोका है।

बता दें कि, इस दौरान आप विधायक का बेटे ने पुलिस पर अपना रौब दिखाने की कोशिश की। एसएचओ ने भी एमएलए अमानतुल्लाह खान से फोन पर बातचीत भी की और पूरी बात बताई।

ये भी पढ़ें:

अभिनेता सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस को बताई 16 जनवरी की रात के हमले के पीछे की पूरी कहानी

skyforce: भारतीय वायुसेना की वीरता, सम्मान और मानवीय साहस की अनकही कहानी

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago