दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है IMD का अलर्ट ?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज मौसम से बड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि सोमवार (6 जुलाई) को राजधानी और आसपास के इलाकों में दिन में दो बार बारिश हो सकती है—एक सुबह या दोपहर से पहले और दूसरी शाम या रात के समय। इसी वजह से आज को “मौसम का डबल अटैक” माना जा रहा है।

कल भी हुई थी हल्की से मध्यम बारिश

रविवार (5 जुलाई) को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गर्मी और उमस में ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। राजधानी के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर भी तापमान अलग-अलग रहा—सफदरजंग में 38.6°C, लोधी रोड में 37.0°C और पालम में 36.7°C तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान शहर में दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चलीं।

तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की मामूली बढ़ोतरी देखी गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आर्द्रता की बात करें तो पिछले 24 घंटों में अधिकतम नमी 98 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस और बढ़ गई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा। दिन की शुरुआत से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि शाम के समय भी बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

तापमान में गिरावट के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 हजार से ज्यादा ठिकानों पर दबिश और 7,744 गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस…

1 hour ago

देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती

 नई दिल्ली इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. IMC…

2 hours ago

राजस्थान में रबी की बुआई से पहले खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 24 FIR और 118 लाइसेंस निलंबित

जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…

2 hours ago

राजस्थान में मौसम बदलेगा! 10 से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…

2 hours ago

नाना पाटेकर के वो आखिरी पल की कहानी, 45 मिनट तक CPR और देर रात दोस्त को वो मैसेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर गुरुवार…

2 hours ago

कौन हैं सीकर के नए SP संजीव नैन? जॉइनिंग के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे, जानें कैसा रहा पुलिस करियर

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव नैन ने पदभार संभालने…

2 hours ago