Uncategorized

अलर्ट ! IMD ने जारी की हीटवेव की चेतावनी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की अपील

देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और लोगों को लू (हीटवेव) का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के बीच में ही कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 18 अप्रैल तक लू चल सकती है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में भी तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

वहीं राजस्थान, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। IMD का कहना है कि अप्रैल से जून के बीच इन क्षेत्रों में लू के दिन सामान्य से ज्यादा हो सकते हैं।

बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अब लू का असर ज्यादा समय तक रहने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सावधानी बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बाहर काम करने वाले लोग हीटस्ट्रोक के ज्यादा शिकार होते हैं। इसलिए इनका खास ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी में बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, ज्यादा देर धूप में न रहें और खुद को हाइड्रेट रखें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago