उत्तर प्रदेश

अलीगढ़: गांव फुसावली में सामने आया अजीब मामला, गांव की पंचायत ने प्रेमी किशोर को दिया गांव निकाला, सिर मुंडवाकर, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

अलीगढ़: गांव फुसावली में सामने आया अजीब मामला

गांव निकाला, जूतों की माला पहनाकर पूरा गांव घूमाना ये सब पहले के टाइम में ज्यादा चलता था, लेकिन अब कानून बनने के बाद भी ये घटनाएं होना कानूनी प्रक्रिया पर सीधा-सीधा सवाल खड़े करती है। आइए आपको मामला बताती हूं, मामला है नाबालिग प्रेमी युगल के घर से भागने का। जिसपर गांव की पंचायत ने कानून को दरकिनार कर अजब गजब फरमान सुना डाला।

किशोर को एक वर्ष के लिए गांव निकाला दिया गया। उसके दोस्त को बाइक देने की कड़ी सजा दी गई। किशोरी के परिवार वालों ने बाइक ले जाने के लिए उसे बुलाया और फिर उसका सिर मुड़वा दिया। चप्पलों की माला पहनाकर गांव में पैदल घुमाया।

इस दौरान पीटा भी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद से शर्म के चलते किशोर घर नहीं पहुंचा है गायब है। उसके पिता ने दो नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली गांव फुसावली की किशोरी अपने परिवार के साथ दादों क्षेत्र में सांकरा घाट गई थी। वहां गांव का ही किशोर बाइक लेकर पहुंच गया और उसे लेकर भाग गया। वो दोस्त की बाइक मांगकर लाया था। दो घंटे बाद दोस्त ने बाइक वापस करने को फोन किया तब उनके भागने की जानकारी हुई

किशोरी के परिवारवोलं ने सांकरा चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। जिसकी जानकारी ले करके दोनों के परिवारवालें शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। वहां से दोनों को साथ लेकर शनिवार तड़के गांव आ गए। यहां किशोरी के पिता ने पंचायत बुला ली। इसमें करीब तीन सौ लोग जुड़े। पंचायत में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। फैसला लिया गया कि एक वर्ष तक किशोर गांव में नहीं आएगा। इस दौरान किशोरी की शादी कर दी जाएगी। उसी समय किशोर को किसी रिस्तेदार के यहां भेज दिया गया।

किशोरी को परिवार वाले अपने साथ घर ले गए। दोपहर में किशोरी के परिवार वाले अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बाइक ले आए। इसे ले जाने की सूचना किशोर के दोस्त को दी गई। वो पहुंचा तो वहां मौजूद किशोरी के परिवार और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा। सिर मुड़वाया, जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में घुमाया। इसे देखने भीड़ लग गई। कई लोग उसे पीट रहे थे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाए। उसे बचाया किसी ने नहीं। करीब एक घंटे तक किशोर को घुमाया गया। इसके बाद उसे छोड़ तो दिया। वो घऱ नहीं पहुंचा। कहां गया, ये परिवार को भी नहीं पता। चिंतित पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

वही इंस्पेक्टर अरुण पंवार ने बताया कि, किशोर के पिता की एफ आई आर पर पुलिस ने गांव फुसावली के जितेंद्र, योगेश और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि, किशोर की तलाश की जा रही है। जितेंद्र को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

admin

Recent Posts

दुर्लभ पैंगोलिन तस्करी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

भोपाल  दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव पैंगोलिन के अवैध शिकार, उसके शल्कों की तस्करी एवं अवैध…

3 hours ago

इंदौर को गंदे पानी से मिलेगी राहत, ₹1214 करोड़ की सीवरेज परियोजना को मिली रफ्तार

इंदौर इंदौर शहर में गंदे पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम…

3 hours ago

फेसलेस रजिस्ट्री का नया नियम लागू, अब नहीं अटकेगा रजिस्ट्री का काम; जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा

भोपाल  मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री की प्रक्रिया को और तेज करने के लिए सरकार ने…

3 hours ago

PM Kisan 24th Installment: इन किसानों को मिलेंगे ₹4,000, किस्त से पहले तुरंत पूरा करें यह जरूरी काम

नईदिल्ली  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के…

3 hours ago

15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 KM दूर बसे भारतीय गांवों में पहुंचेगी बिजली

पिथौरागढ़ देश जब 15 अगस्त को आजादी का पर्व मना रहा होगा, तब भारत-चीन सीमा…

3 hours ago